हुआ होगा

मै जानता हूं के वहां पे क्या हुआ होगा
सच्चाई की आवाज़ पे हमला हुआ होगा

सुनता हूं वहां भूख से इक और मर गया
दिल्ली में नया बहस का मुद्दा हुआ होगा

इक और पंछी उड़ गया है आज क़ैद से
फिर से कोई सैयाद अब रुसवा हुआ होगा

लो फिर किसी गरीब ने दी है नई आवाज़
फिर से किसी शरीफ़ को शिकवा हुआ होगा

कोई उठा रहा है अब आवाज़ेइन्क़िलाब
फिर से किसी किताब से फ़तवा हुआ होगा

वो शख़्स कह रहा है के बदला है ये जहान
कह दो उसे उस को कोई धोखा हुआ होगा

उस सड़क पर इक और फिर आया चपेट में
कुछ देर को फिर से वहां मजमा हुआ होगा

वो बिलावजह मरा मिला तो ये जान लो
उसका भी किसी बात पे चर्चा हुआ होगा

रोहित जैन
09-03-2008

The URI to TrackBack this entry is: http://rohitler.wordpress.com/2008/03/10/%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be/trackback/

RSS feed for comments on this post.

2 Comments Leave a comment.

  1. कोई उठा रहा है अब आवाज़ेइन्क़िलाब
    फिर से किसी किताब से फ़तवा हुआ होगा

    वो शख़्स कह रहा है के बदला है ये जहान
    कह दो उसे उस को कोई धोखा हुआ होगा

    bahut hi khub wah

  2. भई अच्छा है. दुष्यंत की याद आ गई.


Leave a Comment