हूँ चल रहा उस राह पर जिसकी कोई मंज़िल नहीं

हूँ चल रहा उस राह पर जिसकी कोई मंज़िल नहीं
है जुस्तजू उस शख़्स की जो कभी हासिल नहीं

वहम जाने ये मेरे इस दिल को क्योंकर हो गया
कुछ भी कर लूं मै मगर मै जीत के काबिल नहीं

मै खड़ा हूँ आज देखो इश्क़ की दहलीज़ पर
पार निकलूं या रुकूं इस से बड़ी मुश्किल नहीं

एक महफ़िल में हज़ारों महफ़िलें हैं हर तरफ़
दिल में तन्हाई की महफ़िल क्या कोई महफ़िल नहीं

ज़िंदगी बेमक़सदी का दूसरा इक नाम है
कह दो किस की ज़िंदगी में दर्द ये शामिल नहीं

रोहित जैन
19-11-2007

The URI to TrackBack this entry is: http://rohitler.wordpress.com/2008/02/20/%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%81-%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%b8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95/trackback/

RSS feed for comments on this post.

Leave a Comment