दिल ये सोचता है किसी पल होगा

दिल ये सोचता है किसी पल होगा
वो बेवफ़ा भी मेरे लिये बेकल होगा

ग़र मेरी आँखों में बरसातें हैं
उसके दिल में भी कोई बादल होगा

हमने सोचा था इश्क़ एक बार है
किसे खबर थी ये ग़म मुसलसल होगा

आज तो हमने रोक ली है क़ज़ा
अब जो भी होगा वो कल होगा

हवा छू गई जो मेरे चेहरे को
सोचता हूँ उसका आँचल होगा

इश्क़ में जलनेवाले से कह दो
अब वो फ़ना पल पल होगा

इश्क़ कर लो फ़िर मज़े देखो
लब्ज़ हर इक अब ग़ज़ल होगा

रोहित जैन
29-01-2008

The URI to TrackBack this entry is: http://rohitler.wordpress.com/2008/02/20/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97/trackback/

RSS feed for comments on this post.

Leave a Comment